धर्म डेस्क, इंदौर। Dev Diwali 2023: देव दिवाली का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन को हर जगह दीपों से सजाया जाता है। सनातन धर्म में भी देव दिवाली का विशेष महत्व है। यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल देव दिवाली 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अगर सच्ची श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा की जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की भी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन को लेकर कई मान्यताएं हैं। देव दिवाली पर कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
भगवान शिव का ध्यान मंत्र
ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं। रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।। पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं। विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'