Dev Uthani Gyaras: ग्यारस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह, बाजार में खूब बिके गन्ने
गुरूवार को देवउठनी एकादशी पर्व मनाया जाएगा। पर्व देवउठनी ग्यारस का पर्व के साथ ही बैंड बाजार और बरातों का सिलसिला जारी हो जाएगा।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 07:17:09 PM (IST)
Updated Date: Wed, 22 Nov 2023 07:17:09 PM (IST)
ग्यारस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साहHighLights
- ग्यारस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह
- गुरूवार को मनाया जाएगा देवउठनी एकादशी ग्यारस पर्व
- ग्यारस का पर्व के साथ ही लगन होगी शुरू
नईदुनिया न्यूज, पलेरा। देवउठनी एकादशी ग्यारस पर्व गुरूवार को मनाया जाएगा, जिसको लेकर नगर में बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में लोगों द्वारा गन्ने की खूब खरीददारी की गई। देवउठनी एकादशी से शादी विवाह कार्यक्रम प्रारंभ हो जाते हैं। ग्यारस पर्व पर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह रहता है जिसमें स्थानीय व्यंजनों को भी बनाया जाता है वहीं पूजा में भी बेर, मकोरा, चने की भाजी, सकला, गन्ना, सिंघाड़े आदि को रखा जाता है, जिसका प्रसाद भगवान को भी लगाकर तुलसी मंडप में पूजा की जाती है। इस पर्व को लेकर लोगों में दीपावली के बाद खासा उत्साह देखने को मिलता है।
देवउठनी ग्यारस का पर्व के साथ ही बैंड बाजार और बरातों का सिलसिला जारी हो जाएगा। इसको लेकर बारात के लिए युवक-युवतियों के परिजनों सहित व्यवस्था से जुड़े सभी वर्गो के लोग महीनो पूर्व से तैयारियां कर रहे थे। वैवाहिक सीजन के एक दिन पूर्व बाजारों को रौनक देखते ही बन रही थी। जहां आटोमोबाइल्स, ज्वैलरी और कपड़ा सहित लोगो को खरीददारी करते देखा गया।