Dhanteras 2021 Shubh Muhurat: धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तिथि को त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धरतेरस का त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार को है। बाजार सज चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल में बाजारों में सुस्ती थी, लेकिन इस बार अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। Dhanteras 2021 का दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी के लिए बहुत महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल Dhanteras पर विशेष योग बन रहा है और इस शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी अत्यंत फलदायी है।
धनतेरस पर बना त्रिपुष्कर योग, जानिए इसके बारे में
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धर्मग्रंथों में इस दिन को धन त्रयोदशी भी कहा गया है। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस दिन खरीदी गई हर छोटी-बड़ी वस्तु में तीन गुना वृद्धि होगी। यह त्रिपुष्कर योग तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से बना है। दरअसल, इस दिन प्रात:काल द्वादशी तिथि है। इसके बाद मंगलवार और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। इस तरह यह त्रिपुष्कर योग बना है. इस योग में किया गया कार्य तीन गुना फल देता है।
Dhanteras 2021 Shubh Muhurat: धनतेरस पूजन मुहूर्त
Dhanteras 2021 Shubh Muhurat: त्रयोदशी तिथि प्रारंभ
विभिन्न शहरों के लिए धनत्रयोदशी मुहूर्त का समय इस प्रकार है:
06:47 अपराह्न से 08:32 अपराह्न - पुणे
06:17 अपराह्न से 08:11 अपराह्न - नई दिल्ली
06:29 अपराह्न से 08:10 अपराह्न - चेन्नई
06:25 अपराह्न से 08:18 अपराह्न - जयपुर
06:30 अपराह्न से 08:14 अपराह्न - हैदराबाद
06:18 अपराह्न से 08:12 अपराह्न - गुड़गांव
06:14 अपराह्न से 08:09 अपराह्न - चंडीगढ़
05:42 अपराह्न से 07:31 अपराह्न - कोलकाता
06:50 अपराह्न से 08:36 अपराह्न - मुंबई
06:40 अपराह्न से 08:21 अपराह्न - बेंगलुरू
06:45 अपराह्न से 08:34 अपराह्न - अहमदाबाद
06:16 अपराह्न से 08:10 अपराह्न - नोएडा