Dhanteras 2022: इस बार दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, जानें कब रखा जाएगा व्रत और कब होगी खरीदारी
Dhanteras 2022 धनतेरस 22 अक्टूबर, शनिवार की शाम को 6 बजकर 5 मिनट से शुरु हो जाएगी और 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। धनतेरस पर तिथियों का भ्रम हो रहा है। व्रत करने वालों के लिए 23 अक्टूबर का दिन माना जाएगा।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 06 Oct 2022 02:24:50 PM (IST)
Updated Date: Thu, 06 Oct 2022 02:24:50 PM (IST)

Dhanteras 2022: दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से शुरु हो जाती है। इस दिन लोग भगवान धनवंतरी का आशीर्वाद लेते हैं औऱ सोने-चांदी या अन्य धातु की वस्तुएं खरीदते हैं। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वहीं इस बार आप दो दिन खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि इस बार संयोगवश धनतेरस 22 अक्टूबर की शाम से शुरु हो जाएगी जो कि 23 अक्टूबर को शाम तक रहेगी।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस 22 अक्टूबर, शनिवार की शाम को 6 बजकर 5 मिनट से शुरु हो जाएगी और 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। इस अनुमान से इस बार धनतेरस लोगों के लिए दोगुना लाभ लेकर आएगी।
धनतेरस प्रदोष व्रत इस दिन रखें
धनतेरस पर तिथियों का भ्रम हो रहा है, वहीं कई लोगों में असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है कि प्रदोष और धनतेरस का व्रत किस दिन रखें। तो आपको बता दें कि ज्योतिर्विदों का कहना है कि 23 अक्टूबर को शाम के समय त्रयोदशी होने से इसी दिन धनत्रयोदशी और प्रदोष व्रत रखना शास्त्र सम्मत भी होगा। अत: व्रत करने वालों के लिए 23 अक्टूबर का दिन माना जाएगा।
धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त
- कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ - 22 अक्टूबर 2022, शाम 6.02 से
- कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर 2022, शाम 6.03 तक
- धनवंतरी देव पूजन का शुभ मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022 रविवार, 5.44 PM - 06.05 PM तक.
- शुभ मुहूर्त की कुल अवधि - 21 मिनट
- प्रदोष काल: 5.44 PM - 8.16 PM
- वृषभ काल: 6.58 PM - 8.54 PM
धनतेरस पर भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा से समृद्धि में वृद्धि होती है. इस दिन प्रदोष काल में यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का डर दूर हो जाता है। भगवान धनवंतरी को चिकित्सा और औषधि के देवता के रूप में भी जाना जाता है।