Dhanteras Diwali 2020 Puja Muhurt and Timing: पूरे देश में दीपोत्वस का इंतजार हो रहा है। धनतेरस से शुरू होकर पांच दिन चलने वाला यह पर्व भाई दूज को समाप्त हो जाएगा। इस बार धनतेरस 12 नवंबर को मनाई जाएगी। अगले दिन यानी 13 नवंबर को रूच चौदस रहेगी। 14 नवंबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी और घर घर लक्ष्मीजी की पूजा होगी। अगले दिन गोवर्धन पूजा होगी और 16 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। कोरोना महामारी के कारण इस बार दिवाली का उत्सास कुछ फीका जरूर है, लेकिन लोग तमाम नियमों का पालन करते हुए तैयार कर रहे हैं। जानिए धनतेरस, रूप चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पूजा के मुहूर्त क्या हैं -
कब है धरतेरस और क्या हैं पूजा के शुभ मुहूर्त
धनतेरस या धनत्रयोदशी: 12 नवंबर
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 4:57 बजे से शाम 6:50 बजे तक
प्रदोष काल: प्रातः 4:50 से प्रातः 7:33 तक
वृष काल: 4.57 से 18:50
किस दिन मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी
नरक चतुर्दशी आम तौर पर दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है। इसे रूपचौदस भी कहा जाता है। इस दिनस्नान का शुभ मुहूर्त शाम 5.23 बजे से शाम 6.43 बजे तक है। नरक चतुर्दशी को भारत के कुछ हिस्सों में रूप चतुर्दशी और रूप चौदस के रूप में भी जाना जाता है।
दीपावली के दिन कब रहेगा प्रदोष काल
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक
प्रदोष काल - शाम 5:55 बजे से रात 8:25 बजे तक
वृषभ काल - शाम 6 बजे से रात 8:04 बजे तक
गोवर्धन पूजा 2020: 15 नवंबर
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - प्रातः 6:25 से प्रातः 8:30 तक
गोवर्धन पूजा सायंकला मुहूर्त - दोपहर 2:44 बजे से शाम 4:49 बजे तक।
भाई दूज 2020: 16 नवंबर
भाई दूज अपर्णा का समय: दोपहर 12:39 बजे से 2:44 बजे तक
द्वितीया तिथि 15 नवंबर को शाम 5:36 बजे शुरू होगी।
द्वितीया तिथि 16 नवंबर को दोपहर 2:26 बजे समाप्त हो रही है।