• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanu Sankranti 2023: इस दिन मनाई जाएगी धनु संक्रांति, तरक्की पाने के लिए करें ये उपाय

धनु संक्रांति के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गंगा जल भी चढ़ाएं। इससे न केवल साधक के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि सभी मनोकामनाएं...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 11 Dec 2023 05:03:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Dec 2023 05:03:17 PM (IST)
Dhanu Sankranti 2023: इस दिन मनाई जाएगी धनु संक्रांति, तरक्की पाने के लिए करें ये उपाय
Dhanu Sankranti 2023

HighLights

  1. धनु संक्रांति के खास मौके पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  2. धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।
  3. साथ ही इस दिन बिना नमक वाला भोजन करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Dhanu Sankranti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष अर्थ होता है। धनु संक्रांति से खरमास की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में आप इस खास दिन पर कुछ उपाय करके, कई तरह की परेशानियों से राहत पा सकते हैं। धनु संक्रांति के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गंगा जल भी चढ़ाएं। इससे न केवल साधक के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। अगर आप धनु संक्रांति के खास मौके पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, तो आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति

धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी परेशानियां दूर कर देते हैं। साथ ही इस दिन बिना नमक वाला भोजन करना चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप इस दिन अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण भी कर सकते हैं।


देवी लक्ष्मी की करें पूजा

धनु संक्रांति के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को भोजन कराएं और गर्म कपड़े आदि का दान करें।

रोगों से मिलेगी मुक्ति

धनु संक्रांति के दिन एक लोटे में जल भरकर उसमें इत्र डालें और इसे घर के किसी बीमार व्यक्ति के हाथ से स्पर्श कराएं। फिर इस जल को भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय आपको 4 से 7 दिन तक करना है। ऐसा करने से आपको सभी रोगों से मुक्ति जाएगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'