• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Visarjan 2023: गणेश विसर्जन के दौरान इस नियमों का करें पालन, बप्पा देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

किसी भी मांगलिक कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे वे पूजा में आने वाली सारी बाधाओं को हर लेते हैं। बप्पा को डेढ़, तीन, पांच अथवा सातव...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 22 Sep 2023 04:38:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Sep 2023 04:38:05 PM (IST)
Ganesh Visarjan 2023: गणेश विसर्जन के दौरान इस नियमों का करें पालन, बप्पा देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Ganesh Chaturthi 2023

HighLights

  1. अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी का विसर्जन किया जाता है।
  2. बप्पा का विसर्जन से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।
  3. बप्पा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं।

Ganesh Visarjan 2023 Niyam: भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। हर साल 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान बप्पा की मूर्ति घर-घर में विराजित की जाती है। गणेश चतुर्थी के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी का विसर्जन किया जाता है और उनसे अगले साल फिर आने की प्रार्थना की जाती है। किसी भी मांगलिक कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे वे पूजा में आने वाली सारी बाधाओं को हर लेते हैं। बप्पा को डेढ़, तीन, पांच अथवा सातवें दिन भी विसर्जित किया जा सकता है। भगवान गणेश की विसर्जन करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

इन नियमों का करें पालन

बप्पा का विसर्जन से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। बप्पा को लाल चंदन, लाल पुष्प, दूर्वा, बेसन के लड्डू, पान, सुपारी, धूप-दीप अर्पित करें। भगवान गणेश की आरती करें। संभव हो तो हवन भी कर सकते हैं। बप्पा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाएं। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश अपने घर लौटते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ न कुछ देकर ही विदा करना चाहिए। विसर्जन से पहले बप्पा के हाथ में लड्डू की पोटली जरूर दें।


इस विधि से करें विसर्जन

यदि आपने भगवान गणेश की छोटी मूर्ति स्थापित की थी, तो उसका विसर्जन आप पानी के टब में घर पर ही कर सकते हैं। जब मूर्ति पानी में घुल जाए, तो उसका पानी गमलों में डाल दें। यदि आपने बड़ी मूर्ति स्थापित की है, तो किसी नियत स्थान या तालाब में विसर्जित कर सकते हैं। बप्पा के विसर्जन के समय भी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। इस दिन काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए और ना ही बुरे विचार मन में लाना चाहिए।

Radha Ashtami Wishes 2023: राधा रानी के जन्म दिवस पर अपने प्रियजनों को खास अंदाज में दें बधाई, भेजें ये खूबसूरत संदेश

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'