• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ekadashi 2024 Date And Timing: साल 2024 में इन तारीखों पर पड़ रही है एकादशी तिथि, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से सभी इच्छाएं पूरी होती है। अगर आप भी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, तो साल 2024 में पड़ने वाली एकादशी की तार...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 30 Nov 2023 04:30:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Nov 2023 04:30:46 PM (IST)
Ekadashi 2024 Date And Timing: साल 2024 में इन तारीखों पर पड़ रही है एकादशी तिथि, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
ekadashi 2024 date

HighLights

  1. विशेष काम में सफलता प्राप्ति हेतु व्रत-उपवास रखा जाता है।
  2. एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है।
  3. व्रत करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Ekadashi 2024 Date And Timing In Hindi: सनातन धर्म में एकादशी की तिथि का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। ऐसा करने से विशेष कार्यों में सफलता मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से सभी इच्छाएं पूरी होती है। अगर आप भी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, तो साल 2024 में पड़ने वाली एकादशी की तारीख जरूर नोट कर लें।

सफला एकादशी

सफला एकादशी 7 जनवरी 2024 को होगी। सफला एकादशी 7 जनवरी को देर रात 12:41 बजे शुरू होगी और अगले दिन 8 जनवरी को 12:46 बजे समाप्त होगी।

पौष पुत्रदा एकादशी

पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को पड़ रही है। पौष पुत्रदा एकादशी 20 जनवरी को शाम 7.26 बजे शुरू होगी और अगले दिन 21 जनवरी को शाम 7.26 बजे समाप्त होगी।

षटतिला एकादशी

षटतिला एकादशी 6 फरवरी को है। षटतिला एकादशी 5 फरवरी को शाम 5.24 बजे शुरू होगी और अगले दिन 6 फरवरी को शाम 4.07 बजे समाप्त होगी।

जया एकादशी

20 फरवरी को जया एकादशी मनाई जाएगी। जया एकादशी 19 फरवरी को सुबह 8.49 बजे शुरू होगी और अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 9.55 बजे समाप्त होगी।

विजया एकादशी

6 मार्च को विजया एकादशी पड़ रही है। विजया एकादशी सुबह 6.30 बजे शुरू होगी। अगले दिन 7 मार्च को सुबह 4:13 बजे यह तिथि समाप्त हो जाएगी।ॉ

आमलकी एकादशी

20 मार्च को आमलकी एकादशी है। आमलकी एकादशी 20 मार्च को रात 12:21 बजे शुरू होगी। अगले दिन 21 मार्च को रात 02:22 पर यह समाप्त होगी।

पापमोचनी एकादशी

पापमोचनी एकादशी 5 अप्रैल को है। पापमोचनी एकादशी 4 अप्रैल को शाम 5.14 बजे शुरू होगी और 5 अप्रैल को दोपहर 1.28 बजे समाप्त होगी।

कामदा एकादशी

19 अप्रैल को कामदा एकादशी पड़ रही है। कामदा एकादशी 18 अप्रैल को शाम 5:31 बजे शुरू होगी और 19 अप्रैल को रात 8:04 बजे समाप्त होगी।

वरुथिनी एकादशी

वरुथिनी एकादशी 4 मई को है। वरुथिनी एकादशी 3 मई को दोपहर 11.24 बजे शुरू होगी और 4 मई को दोपहर 3.38 बजे समाप्त होगी।

मोहिनी एकादशी

19 मई को मोहिनी एकादशी है। मोहिनी एकादशी की तिथि 18 मई को सुबह 11:22 बजे शुरू होगी और अगले दिन 19 मई को दोपहर 1:50 बजे समाप्त होगी।

अपरा एकादशी

2 जून को अपरा एकादशी है। अपरा एकादशी की तिथि 2 जून को सुबह 05:04 बजे शुरू होगी और अगले दिन 3 जून को रात 02:41 बजे समाप्त होगी।

निर्जला एकादशी

निर्जला एकादशी 18 जून को है। निर्जला एकादशी की तिथि 17 जून को सुबह 04:43 पर शुरू होगी और अगले दिन 18 जून को सुबह 06:24 पर समाप्त होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'