• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

उज्‍जैन का गजलक्ष्‍मी मंदिर जहां हाथी पर सवार हैं लक्ष्‍मी, धनतेरस पर की जाती है बरकत वितरित

विश्व में एकमात्र उज्जैन में स्थित गजलक्ष्मी का मंदिर, जहां मां लक्ष्मी गज पर विराजमान है। दीपावली के पांचों दिन यह मंदिर चौबीस घंटे खुला रहेगा और दिन रात पूजा, अनुष्ठान जारी रहेगा। पुष्य नक्षत्र में धनतेरस पर सोने-चांदी के व्यापारी या जिनका कारोबार बहीखाते से जुड़ा हुआ है, वह मंदिर में मंत्र और यंत्र बनवाते हैं।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:16:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:21:36 PM (IST)
उज्‍जैन का गजलक्ष्‍मी मंदिर जहां हाथी पर सवार हैं लक्ष्‍मी, धनतेरस पर की जाती है बरकत वितरित
उज्जैन में गज पर सवार महालक्ष्मी का मंदिर

HighLights

  1. विश्व में एकमात्र उज्जैन में स्थित गजलक्ष्मी का मंदिर।
  2. दीपावली के पांचों दिन मंदिर चौबीस घंटे खुला रहेगा।
  3. यहां पर माता लक्ष्मी गज पर विराजमान स्‍वरूप में हैं।

धर्म डेस्‍क। वैसे तो माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू है और वह उल्लू पर सवार होकर सबको आशीर्वाद देती हैं। उज्जैन में विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां मां लक्ष्मी गज पर सवार है। नई पेठ क्षेत्र स्थित इस मंदिर में दीपावली पर 5 हजार लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा और व्यापारी यहां से बही खाते लिखने की शुरुआत करेंगे।

विश्व में एकमात्र उज्जैन में स्थित गजलक्ष्मी का मंदिर, जहां मां लक्ष्मी गज पर विराजमान है। दीपावली के पांचों दिन यह मंदिर चौबीस घंटे खुला रहेगा और दिन रात पूजा, अनुष्ठान जारी रहेगा। पुष्य नक्षत्र में धनतेरस पर सोने-चांदी के व्यापारी या जिनका कारोबार बहीखाते से जुड़ा हुआ है, वह मंदिर में मंत्र और यंत्र बनवाते हैं।


naidunia_image

मंत्र और यंत्र के माध्यम से व्यापारी मां लक्ष्मी ये यह प्रार्थना करते हैं कि खाता जल्दी पूरा हो आए और किसी तरह का कोई बकाया न रहे। धनतेरस पर ही श्रद्धालुओं को माताजी की बरकत वितरित की जाती है। सभी को पीले चावल, कोढ़ियां, एक सिक्का और हल्दी की गांठें आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की जाती है।

दीपावली पर प्रात: 8 से 12 बजे तक 5 हजार लीटर दूध से मां का अभिषेक किया जाएगा। शाम को 6 से रात 2 बजे तक महाभोग के दर्शन होते हैं।

naidunia_image

दीपावली के दिन प्रतिवर्ष महेश गुप्ता की ओर से सोलह शृंगार व डा. अजय मिश्रा की ओर से भगवान विष्णु का शृंगार किया जाता है। श्रद्धालु भी अपनी ओर से मां गजलक्ष्मी को नैवेद्य अर्पित करते हैं।

सुहाग पड़वा पर सुबह से प्रसाद वितरण शुरू हो जाता है। जो महिलाएं वर्षभर मंदिर में सुहाग का सामान जैसे बिंदिया, कुमकुम, साड़ी आदि भेंट कर जाती हैं, वह सब एकत्रित करके सुहाग पड़वा पर महिलाओं में वितरित किया जाता है। अखंड सुहाग की कामना से यह वितरित किया जाता है। पं. शर्मा ने बताया कि दो सौ वर्ष पहले तत्कालीन शंकराचार्य ने इस परंपरा को शुरू किया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।