एजेंसी, नई दिल्ली (Ganeshotsav 2024)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज घर-घर में बप्पा का स्वागत हो रहा है। शुभ मुहूर्त में गणेश जी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, आरती और विशेष पूजा की जाएगी। यह क्रम अगले 10 दिन तक चलेगा।
इस बीच, देश के प्रमुख मंदिर में सुबह की आरती के फोटो-वीडियो भी आने लगे हैं। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह विशेष आरती की गई। इसी तरह नागपुर और अहमदाबाद के गणेश मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ है। यहां देखिए वीडियो।
वीडियो: पुणे के प्रसिद्ध दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में महाआरती की गई। महाआरती के बाद गणेश प्रतिमा को सार्वजनिक मंडल में स्थापित किया गया।
#WATCH | Pune, Maharashtra: 'Maha Arti' performed at Dagadusheth Halwai Ganapati temple. After the 'Maha Arti', Ganesh idol being taken to be installed at Sarvajanik Mandal. pic.twitter.com/X6QsXK2blp
— ANI (@ANI) September 7, 2024
#WATCH | Madhya Pradesh: Morning aarti performed at the Mahakal Temple in Ujjain, on the occasion of #GaneshChaturthi pic.twitter.com/xV89sMtaSe
— ANI (@ANI) September 7, 2024
वीडियो: मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह आरती
#WATCH Maharashtra: Morning 'aarti' and prayers being performed at the Shri Siddhivinayak Temple in Mumbai on #GaneshChaturthi festival. pic.twitter.com/uZIFQijy6h
— ANI (@ANI) September 6, 2024
वीडियो: अहमदाबाद में वस्त्रपुर ना महागणपति मंदिर में सुबह की आरती
#WATCH | Gujarat: Morning 'aarti' and prayers being performed at the Vastrapur Na Mahaganpati Temple in Ahmedabad on #GaneshChaturthi festival. pic.twitter.com/uv2XLgPsUk
— ANI (@ANI) September 7, 2024
वीडियो: नागपुर के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में सुबह की आरती
#WATCH | Maharashtra: Morning 'aarti' and prayers being performed at the Shri Ganesh Mandir Tekdi in Nagpur, on #GaneshChaturthi festival. pic.twitter.com/jnWyQhPXVj
— ANI (@ANI) September 7, 2024
देश के हर शहर में गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में गणपति बप्पा की मूर्तियां बिक रही हैं और लोग इन्हें घर ले जा रहे हैं। पंडालों में सजावट, पूजा सामग्री और मिठाई की खरीदारी भी जमकर हो रही है। बाजार में मिठाई की दुकान गणेश प्रतिमाओं की विक्रय करने वाली दुकान, बिजली की झालर व सजा का सामान बेचने वाले दुकानों पर खासी भीड़ रही।
इससे पहले शुक्रवार को सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को ले जाने का दौर प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। ढोल धमाके व रंग गुलाल आतिशबाजी के साथ गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा गणेश प्रतिमाएं ले जाई गई।