Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर 3 शुभ योग, इन मंत्रों के जाप से मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति
Ganga Dussehra 2023:इस साल गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) 30 मई को मनाया जाएगा। उस दिन मंगलवार है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 25 May 2023 09:06:22 AM (IST)
Updated Date: Thu, 25 May 2023 09:06:22 AM (IST)
Ganga Dussehra 2023Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी गंगा (Ganga River) धरती पर प्रकट हुई थीं। अन्य मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि गंगा माता पृथ्वी पर भागीरथ के शापित पूर्वजों को मुक्त करने के लिए अवतरित हुई थीं।
इस साल गंगा दशहरा (
Ganga Dussehra) 30 मई को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल (Mangalwar) भी पड़ रहा है, इसके अलावा गंगा दशहरा पर तीन अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें मां गंगा की पूजा के साथ ही कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना मनोवांछित फलों की पूर्ति के लिए अच्छा माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस दिन के विशेष योग व मंत्रों के जाप के बारे में-
गंगा दशहरा पर 3 शुभ योग
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस साल गंगा दशहरा पर तीन बड़े ही शुभ योग बन रहे हैं। गंगा दशहरा पर रवि योग, सिद्धि योग और धन योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन शुक्र का कर्क राशि में गोचर होना है।
गंगा दशहरा पर रवि योग पूरे दिन
- सिद्धि योग- 29 मई को रात 09 बजकर 01 मिनट से लेकर 30 मई को रात 08 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
- धन योग- शुक्र के कर्क राशि में गोचर से धन योग का निर्माण होगा।
गंगा दशहरा के दिन इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ नमो भगवति हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा॥
- “गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानां शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति
- गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां
- गंगे! च यमुने! चैव गोदावरी! सरस्वति! नर्मदे! सिंधु! कावेरि! जलेSस्मिन् सन्निधिं कुरु
- ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
- गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति॥