Ganga Dussehra 2023: हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) मनाया जाता है। इस साल 30 मई 2023 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण होता है। इस दिन श्रद्धालु गंगा में स्नान करते हैं और देवी गंगा की आरती करते हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने से लगभग 10 हजार से अधिक पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।

गंगा दशहरा : शुभ मुहूर्त

इस बार गंगा दशहरा 29 मई को 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 30 मई को 02 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। गंगा दशहरा के दिन रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बनने जा रहा है जो पूजा-पाठ और दान के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन धन योग का भी निर्माण होगा। आइये आपको बतायें कि आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करने से पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

राशि के अनुसार दान

मेष राशि - इस राशि के जातक तिल का दान करें, आपको इसका शुभ परिणाम मिलेगा।

वृषभ राशि - आप गरीबों को अनाज का दान करें या दरिद्र भोजन कराएं।

मिथुन राशि - इस राशि के लोग पानी का दान करें। लोगों को पानी पिलाएं, प्याऊ बनवाएं।

कर्क राशि - इस राशि के जातकों को पीले फलों, जैसे- आम, पपीता, खरबूजे आदि का दान करना चाहिए।

सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए तांबे के बर्तन दान करना लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशि - इस राशि के जातक शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाएं और दूध का दान करें।

तुला राशि - आपके लिए गरीबों को सात तरह के अनाज का दान करना बहुत लाभप्रद होगा।

वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों को मौसमी फलों का दान करना चाहिए।

धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए तिल, जौ, चावल आदि का दान करना फलदायी होगा।

मकर राशि - इस राशि के जातक मिट्टी की चीजें, बर्तन, मटका आदि का दान करें।

कुंभ राशि - आप के लिए गरीबों को खाद्य पदार्थों का वितरण काफी शुभ रहेगा।

मीन राशि - इस राशि के जातक पानी का दान करें, प्यासों को पानी या शरबत पिलाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Posted By: Shailendra Kumar

rashifal
rashifal