• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी 14 मई को, ग्रह दोषों का निवारण करना है तो जरूर करें ये उपाय

यदि विधि-विधान से गंगा सप्तमी के दिन पूजा की जाती है तो ग्रह दोषों का निवारण होने के साथ-साथ सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 13 May 2024 11:09:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 May 2024 11:10:25 AM (IST)
Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी 14 मई को, ग्रह दोषों का निवारण करना है तो जरूर करें ये उपाय
इस तिथि का समापन 14 मई को शाम 6.49 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी तिथि 14 मई, 2024 को मनाना उचित होगा।

HighLights

  1. हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी व्रत रखा जाता है।
  2. पौराणिक मान्यता है कि इस तिथि को ही गंगा नदी का पृथ्वी लोक पर अवतरण हुआ था।
  3. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मई, 2024 शाम 5.20 बजे शुरू होगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रह दोष होता है तो उसके जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रह दोषों के निवारण के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, ग्रह दोषों के निवारण के लिए गंगा सप्तमी व्रत का विशेष महत्व होता है। 14 मई को आप व्रत के दौरान ये उपाय करेंगे तो ग्रह दोषों का जल्द निवारण होगा।

इस मुहूर्त में करें गंगा सप्तमी पूजन

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी व्रत रखा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस तिथि को ही गंगा नदी का पृथ्वी लोक पर अवतरण हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मई, 2024 शाम 5.20 बजे शुरू होगी और इस तिथि का समापन 14 मई को शाम 6.49 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी तिथि 14 मई, 2024 को मनाना उचित होगा।


naidunia_image

सभी पापों से मिलती है मुक्ति

यदि विधि-विधान से गंगा सप्तमी के दिन पूजा की जाती है तो ग्रह दोषों का निवारण होने के साथ-साथ सभी पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, गंगा माता की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगा सप्तमी पर इन बातों का रखें ध्यान

  • गंगा सप्तमी पर संभव हो तो गंगा स्नान जरूर करें।
  • घर पर गंगाजल का छिड़काव करें।
  • गंगा सप्तमी के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजन करें।
  • गंगा माता की आरती गाएं और मंत्रों का जाप करें।
  • गंगा नदी के घाट पर जाकर गंगा आरती में शामिल हो।
  • गंगा सप्तमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'