Grahan 2023 in India: साल 2023 में कुल 4 ग्रहण, जानें कब-कब लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण हैं और 2 सूर्य ग्रहण। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेंगे और उसका सूतक काल क्या होगा।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 05:28:50 PM (IST)
Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 05:28:50 PM (IST)

Surya Grahan 2023 Date: साल 2022 का बस एक ही महीना बचा है और इसेक बाद नए साल यानी 2023 शुरु हो जाएगा। नए साल को लेकर हर व्यक्ति काफी उत्सुक हैं कि इस साल क्या नया होने वाला है। साथ ही इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी हैं जिनमें से एक कि नए साल में कितने ग्रहण लगेंगे और कौन सा कब लगेगा।तो आपको बता दें कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण हैं और 2 सूर्य ग्रहण। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेंगे और उसका सूतक काल क्या होगा।
पहला ग्रहण-
साल 2023 में पहला ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो कि 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7.04 बजे से शुरु होगा और दोपहर 12.29 मिनट तक रहेगा। लेकिन जानकारी के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
दूसरा ग्रहण -
साल 2023 का दूसरा ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा, यह चंद्र ग्रहण होगा। यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। जो कि रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरु होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
तीसरा ग्रहण-
साल 2023 का तीसरा ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा। जो कि 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन पड़ेगा। यह इस साल लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में नजर आएगा। भारत में दिखाई नहीं देगा।
आखिरी यानी चौथा ग्रहण-
साल 2023 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। जो कि 29 अक्टूबर सन 2023 रविवार के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण रात में 1:06 से शुरू होकर 2:22 पर समाप्त होगा यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। जिसमें सूतक काल भी मान्य होगा।