• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ योग, अक्षय फल की होगी प्राप्ति

इसी दिन से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, गुड़ी पड़वा कई शुभ संयोग में मनाई जाएगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 04:55:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 04:55:18 PM (IST)
Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा पर बनने जा रहे हैं बेहद शुभ योग, अक्षय फल की होगी प्राप्ति
Gudi Padwa 2024

HighLights

  1. महाराष्ट्र में विशेष रूप इस त्योहार को मनाया जाता है।
  2. 09 अप्रैल को गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाएगा।
  3. गुड़ी पड़वा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Gudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। गुड़ी पड़वा इस साल 9 अप्रैल 2024 को मनाई जाने वाली है। यह त्योहार दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र में विशेष रूप इस त्योहार को मनाया जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, गुड़ी पड़वा कई शुभ संयोग में मनाई जाएगी। इन योगों में त्रिदेवों की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

गुड़ी पड़वा तिथि

ज्योतिषियों के मुताबिक, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 09 अप्रैल को संध्या काल 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 09 अप्रैल को गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाएगा।


सर्वार्थ सिद्धि योग

गुड़ी पड़वा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है। इस योग का निर्माण प्रातः काल 07 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, यह अगले दिन 10 अप्रैल को प्रातः 05 बजकर 06 तक रहेगा। इस योग में शुभ कार्य करने से सिद्धि प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान की कृपा भी बनी रहती है।

अमृत सिद्धि योग

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। इस योग का निर्माण 10 अप्रैल को सुबह 07:32 बजे से शाम 05:06 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम मानता है। गुड़ी पड़वा के दिन पंचक का समय सुबह 06:02 बजे से लेकर सुबह 07:32 तक है। साथ ही गुड़ी पड़वा के दिन बव करण भी बन रहा है। इसका निर्माण सुबह 10:09 से शाम 08:30 बजे तक है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'