• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Janmotsav Kab Hai: जिस मंगलकारी योग में जन्मे थे हनुमानजी, इस बार 23 अप्रैल को बन रहा वैसा ही संयोग

हनुमान जयंती कब है ?: मंगलवार को आई चैत्र पूर्णिमा, स्वाति नक्षत्र के साथ दिनभर रहेगा वज्र योग। इंदौर के मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 03:05:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Apr 2024 11:48:47 AM (IST)
Hanuman Janmotsav Kab Hai: जिस मंगलकारी योग में जन्मे थे हनुमानजी, इस बार 23 अप्रैल को बन रहा वैसा ही संयोग

Hanuman Jayanti Kab Hai: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन त्रेता युग की तरह अंजनी पुत्र के जन्म जैसा मंगलकारी संयोग बन रहा है। चैत्र पूर्णिमा पर संकट मोचन का प्रिय दिन मंगलवार रहेगा। स्वाति नक्षत्र के साथ साहस, बल और पराक्रम का प्रतीक वज्र योग बनेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार शास्त्रों में राम भक्त का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन होना बताया गया है।

naidunia_image

पूर्णिमा तिथि मंगलवार को तड़के 3.25 से बुधवार तड़के 5.18 बजे तक रहेगी। ज्योतिर्विद् शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार को है। पौराणिक कथा के अनुसार उनका जन्म मंगलवार को हुआ था, इसलिए इस दिन पूजा का विशेष महत्व है। मीन राशि में पंचग्रही योग बन रहा है। मेष राशि में बुधादित्य, कुंभ राशि में शनि शश राजयोग का संयोग बनेगा।


हनुमान जन्मोत्सव पर यह करें

ज्योतिर्विद् पं. विनायक शर्मा के अनुसार पवन पुत्र शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जन्मोत्सव पर उन्हें सिंदूरी चोला, बूंदी के लड्डू, पान का बीड़ा चढ़ाएं। चमेली के तेल का दीपक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहते हैं जहां हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण पाठ होता है, वहां बजरंगबली वायु रूप में उपस्थित होते हैं। गरीबों में अन्न बांटने से वे प्रसन्न होते हैं।

रणजीत हनुमान पहनेंगे काठियावाड़ी पोशाक

हनुमान जन्मोत्सव पर इस बार रणजीत हनुमान मंदिर में भगवान को काठियावाड़ी पोषाक पहनाई जाएगी। इस बार गुजरात के गरबे के थीम पर मंदिर की सजावट होगी। पुजारी पं. दीपेश व्यास के अनुसार पुजारी और भक्त मंडल के सदस्य गुजराती वेशभूषा में होंगे। बाबा का अभिषेक पूजन होगा।