धर्म डेस्क, इंदौर (Hanuman Janmotsav 2024 Celebration News LIVE): हनुमान जी बल और बुद्धि को देने वाले भगवान माने जाते हैं। उनको याद करने से ही कष्ट दूर भाग जाते हैं। आपके जीवन से भय चला जाता है, क्यों कि इनकी स्तुति से मनोबल बढ़ जाता है। हनुमान जी चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को अवतरित हुए थे। हिंदू धर्म के मानने वाले सभी भक्त इस दिन को हनुमान जी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं। 22 अप्रैल 2024 को मंगलवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है।
देशभर के मेरे परिवारजनों को हनुमान जयंती की असीम शुभकामनाएं। पवनपुत्र का समर्पण भाव समस्त रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। उनकी कृपा से विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिले, यही कामना है। जय बजरंगबली !
देशभर के मेरे परिवारजनों को हनुमान जयंती की असीम शुभकामनाएं। पवनपुत्र का समर्पण भाव समस्त रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। उनकी कृपा से विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिले, यही कामना है। जय बजरंगबली ! pic.twitter.com/O4VnQhLfOh
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ। बजरंगबली आप सभी को बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें।
सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ। बजरंगबली आप सभी को बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें। pic.twitter.com/UzBFT0LH4F
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 23, 2024
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। देखिए वीडियो
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: 'हनुमान जयंती' के अवसर पर लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/DQWlienVvq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हनुमान जन्मोत्सव' के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। देखिए वीडियो
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हनुमान जयंती' के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2024
(सोर्स: गोरखनाथ मंदिर ट्रस्ट) pic.twitter.com/WGfgle5pXB
हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए।
#WATCH | Devotees gather in large numbers at Hanuman Temple in Delhi's Connaught Place on the occasion of Hanuman Jayanti.#HanumanJayanti pic.twitter.com/jqRK8OAvpY
— ANI (@ANI) April 22, 2024
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। देखिए वीडियो
#WATCH | Uttar Pradesh: Devotees offer prayers at Hanuman Garhi Temple in Ayodhya on the occasion of Hanuman Jayanti. pic.twitter.com/FONdQefrfq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 23, 2024
हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाने का बहुत ही विशेष अर्थ है। इससे वे प्रसन्न होते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर का चढ़ाना चाहिए। साथ ही निम्न मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इस प्रकार व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
हनुमान जयंती पर पवनपुत्र की पूजा करने के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। आप अपनी सुविधानुसार इन मुहूर्त में बजरंगबली की पूजा कर कृपा पा सकते हैं। पूजा के लिए पहला मुहूर्त सुबह 9 बजकर 03 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक का है। दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक का है। तीसरा मुहूर्त रात 8 बजकर 14 मिनट से रात 9 बजकर 35 मिनट तक का है। आपको इन तीन मुहू्र्त में ही पूजा करनी चाहिए, जिससे आप पर कृपा बरस सके