• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में जरूर शामिल करें हरे रंग की चीजें, प्रसन्न होंगे शिव-पार्वती

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख, भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। शादी के बाद पहली बार हरियाली तीज का ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 03 Aug 2024 11:12:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Aug 2024 11:12:40 AM (IST)
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में जरूर शामिल करें हरे रंग की चीजें, प्रसन्न होंगे शिव-पार्वती
इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं।
  2. हरियाली तीज के दिन घर को तोरण और फूलों से सजाना चाहिए।
  3. हरियाली तीज का व्रत और पूजा विधि विधान के साथ करना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mangla Gauri Vrat 2024: हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष माना जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व होता है। इस साल यह त्योहार 7 अगस्त, बुधवार को मनाया जाने वाला है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन हरे रंग का खास महत्व होता है, क्योंकि हरा रंग महादेव को प्रिय होता है और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हरी साड़ी और चूड़ियां पहनी जाती है और सोलह श्रृंगार किया जाता है।


naidunia_image

हरियाली तीज की कर लें तैयारी

विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। हरियाली तीज का व्रत और पूजा विधि विधान के साथ करना चाहिए, तभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस बार भी महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखेंगी। पूजा से एक दिन पहले ही पूरी सामग्री इकट्ठी कर लें और पूजा की थाली तैयार कर लें। हम आपको पूजा में इस्तेमाल होने वाली कुछ विशेष चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

naidunia_image

हरियाली तीज पूजा सामग्री

माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति, मिट्टी का कलश, चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा, नारियल, 16 श्रृंगार का सामान, माता पार्वती और भगवान शिव के वस्त्र, गणेश जी की तस्वीर और उनके वस्त्र, पूजा का सामान, फूल, बेलपत्र, धतूरा, धतूरे के फूल केले के पत्ते, शमी के पत्ते, कलावा, अबीर, सफेद चंदन, कुमकुम, आक के फूल, एक जोड़ी जनेऊ, तांबे या पीतल के लोटे में जल, फल, गाय का घी, सरसों का तेल, घी का दिया, कपूर, मिठाई, हरियाली तीज के व्रत कथा पुस्तक।

naidunia_image

हरियाली तीज पूजा विधि

  • हरियाली तीज के दिन घर को तोरण और फूलों से सजाना चाहिए।
  • इसके बाद एक चौकी पर मिट्टी से बने भगवान शिव, माता पार्वती गणेश जी और माता पार्वती की सखियों की मूर्ति बनाएं।
  • इसके बाद लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर, उनकी प्रतिमाओं को स्थापित करें।
  • फिर एक थाली में सुहाग का सारा सामान रखें और माता पार्वती को अर्पित करें।
  • भगवान शिव को भी वस्त्र अर्पित करें और आखिर में दिया जलाकर हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'