Holi Date 2022: रंगों का बहुप्रतीक्षित त्योहार नजदीक है। होली ऐसा त्योहार है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। यह पर्व अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से एक दिन पहले, लोग होलिका दहन करते हैं। जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। इस बार होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। कोई 18 मार्च को रंगों वाली होली बता रहा है तो कोई 19 मार्च को। आइए जानते है होली मनाने के लिए कौन-सा दिन सही है।
कब है होलिका दहन?
इस बार पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को दोपहर 01.29 मिनट से शुरू होगी। वह समाप्ति 18 मार्च को दोपहर 12.47 मिनट पर होगी। 17 मार्च की रात्रि को पूर्णिमा है। इस लिए होलिका दहन 17 मार्च की रात को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 09.06 मिनट से 10.16 मिनट तक रहेगा।
कब मनाई जाएगी रंगों वाली होली?
होली का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। अगर प्रतिपदा तिथि दो दिन रहती है। तब पहले दिन होली मनाई जाती है। इस साल यही स्थिति है। जिस कारण धुलण्डी को लेकर लोग कंफ्यूज हैं। इस साल चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 18 मार्च को दोपहर 12.47 मिनट से हो रहा है। जबकि समाप्ति 19 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। इस वर्ष दो दिन ये तिथि है। इस कारण होली 18 मार्च को ही मनाई जाएगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'