आपके शहर में होलिका दहन का मुहूर्त
उज्जैन - 12.40 AM- 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)
वाराणसी - 12.40 AM - 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)
नई दिल्ली - 06.24 PM- 08.51 PM (7 मार्च 2023)
मुंबई - 06.46 PM - 08.52 PM (7 मार्च 2023)
जयपुर - 06.31 PM - 08.58 PM (7 मार्च 2023)
कोलकाता - 05.42 PM - 06.09 PM (7 मार्च 2023)
रांची - 05.54 PM - 06.09 PM (7 मार्च 2023)
भोपाल - 06.26 PM - 08.52 PM (7 मार्च 2023)
चंडीगढ़ - 06.25 PM - 08.53 PM (7 मार्च 2023)
रायपुर - 06.10 PM - 08.36 PM (7 मार्च 2023)
बेंगलुरू - 06.29 PM - 08.54 PM (7 मार्च 2023)
पटना - 05.54 PM - 06.09 PM (7 मार्च 2023)
अहमदाबाद - 06.45 PM - 09.11 PM (7 मार्च 2023)
हैदराबाद- 06.24 PM - 08.49 PM (7 मार्च 2023)
होलिका पूजा विधि
- होलिका दहन से पहले होलिका माई पूजा की जाती है, इसलिए इस दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें।
- दोपहर या शाम को सूर्यास्त से पहले होलिका दहन के स्थान पर पूजा की थाल लेकर जाएं।
- इसके बाद पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें, सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें।
- इसके बाद रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं।
- इसके बाद होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें और आखिर में जल चढ़ाएं।
- इसके बाद होलिका माई से सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'