धर्म डेस्क, इंदौर। Holika Dahan 2024: होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हर साल इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित है। इस दिन को कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि होलिका दहन से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि होलिका दहन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।
इस साल होलिका दहन भद्रा काल के साये में रहेगा। हालांकि ये सिर्फ कुछ समय के लिए ही होगा। भद्रा काल 24 मार्च की रात 11.13 बजे तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए शुभ समय रात 11.14 बजे से 12.20 बजे तक रहेगा। इस अवधि में आप होलिका दहन कर सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'