धर्म डेस्क। नया साल 2026 नजदीक है और इसके साथ ही त्योहारों की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, साल 2026 में रमजान की शुरुआत फरवरी के अंत में होने की संभावना है। इसके बाद मार्च में ईद-उल-फितर और मई में बकरीद मनाई जाएगी।
यहां हम आपको हिजरी कैलेंडर के अनुसार साल 2026 के प्रमुख इस्लामिक त्योहारों और उनकी संभावित तारीखों की पूरी सूची बता रहे हैं। (ध्यान रहे, चांद दिखने के आधार पर तारीखों में एक दिन का बदलाव संभव है।
Islamic Calendar 2026: प्रमुख त्योहार और तारीखें
इसरा मिराज - 16 जनवरी 2026
शाबान की शुरुआत - 20 जनवरी 2026
1 रमजान - 24 फरवरी 2026
लैलत-उल-कद्र - 17 मार्च 2026
30 रमजान - 24 मार्च 2026
ईद-उल-फितर (1 शव्वाल) - 25 मार्च 2026
30 शव्वाल - 23 अप्रैल 2026
ईद-उल-अजहा (बकरीद) - 27 मई 2026
1 मुहर्रम (इस्लामिक नववर्ष) - 23 जून 2026
आशूरा (10 मुहर्रम) - 2 जुलाई 2026
30 मुहर्रम - 22 जुलाई 2026
1 सफर - 23 जुलाई 2026
30 सफर - 21 अगस्त 2026
ईद-उल-मिलाद - 25 अगस्त 2026
1 जमादिउल आखिर - 20 नवंबर 2026
30 जमादिउल आखिर - 19 दिसंबर 2026
साल 2026 में रमजान से लेकर ईद तक का यह पूरा कैलेंडर मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत, रोज़ा और त्योहारों से भरा रहेगा। सही तारीखों की पुष्टि चांद दिखने के बाद ही होगी, लेकिन फिलहाल ये संभावित तिथियां मानी जा रही हैं।