Sawan Kamika Ekadashi 2025: सावन महीने की पहली एकादशी 21 जुलाई को है, जहां सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन कुछ स्थानों पर दीप जलाना शुभ और सकारात्मक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली एकादशी पर किन स्थानों पर दीप जलाना शुभ रहेगा।
तुलसी के पौधे के पास - तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय है। कामिका एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
मंदिर में या पूजा स्थान पर - भगवान विष्णु के मंदिर में या अपने घर के पूजा स्थान पर इस शुभ दिन दीपक जरूर जलाएं। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से उनकी कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
पीपल के पेड़ के नीचे - पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में कामिका एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितरों को भी शांति मिलती है।
मुख्य द्वार पर - घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में कामिका एकादशी की शाम को मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
बेल के पेड़ के नीचे - कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन सावन माह में शिवजी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन शिव मंदिर या फिर बेल पत्र के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव और विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।