Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा का खास है महत्व, जानें इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
Kartik Purnima 2022 इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। इसके अलावा जिन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रसन्न होती हैं आइए जानते हैं -
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 31 Oct 2022 01:32:57 PM (IST)
Updated Date: Mon, 31 Oct 2022 01:32:57 PM (IST)

Kartik Purnima 2022: कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी काफी महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा कब पड़ने वाली है और इस दिन किन उपायों को करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं।
बता दें कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। इसके अलावा जिन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रसन्न होती हैं आइए जानते हैं-
कार्तिक पूर्णिमा लक्ष्मी उपाय
तुलसी पूजा
कार्तिक माह में तुलसी पूजा का काफी महत्व है और इस महीने में भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी की पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है इसलिए तुलसी पूजा करने पर भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं।
पूजा-पाठ
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना अच्छा माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए सुबह-सवेरे उठकर नहाएं व घर को साफ करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा और आरती करके भोग लगाना चाहिए।
तोरण
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने पर घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और मां लक्ष्मी सभी कष्टों का निवारण कर देती हैं।
दीपदान
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा की शाम के समय गंगा के तट पर जाकर दीपदान किया जाता है। यदि गंगा का तट आसपास ना हो तो किसी भी नदी, झील या तालाब में दीपदान करना अच्छा माना जाता है।