धर्म डेस्क, इंदौर। Kartik Purnima 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023, सोमवार को मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा व्रत को करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। अगर आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही हैं, तो आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। इस बार पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर, 2023 को 03:53 बजे शुरू होकर 27 नवंबर, 2023 को 02:45 बजे समाप्त होगी।
सभी पूर्णिमा में कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस विशेष दिन पर व्रत रखा जाता हैं और भगवान सत्यनारायण के रूप में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है। इस दिन लोग विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस खास दिन पर जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करें।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्त को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। संभव हो, तो गंगा नदी में डुबकी लगाएं। हवन, यज्ञ, दान, व्रत और सत्यनारायण व्रत जैसे धार्मिक कार्य करें। भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और उनकी विधि-विधान से पूजा करें। इस शुभ दिन पर मंदिरों में दीपक जलाएं। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना भी शुभ माना जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'