Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में हर व्रत, त्योहार का अपना एक विशेष महत्व है। इसमें करवा चौथ का व्रत भी काफी खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और चौथ माता की पूजा करती हैं। इस दिन भूखे-प्यासे रहकर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। वहीं इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद ही पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। किसी भी शुभ कार्य को करने के दौरान शुभ रंग धारण करने के लिए कहा जाता है। करवा चौथ के खास पर्व पर महिलाएं राशि के अनुसार रंग का अगर चुनाव करती हैं तो यह उनके लिए काफी भाग्यशाली साबित होगा। राशि के अनुसार कपड़े पहनकर पूजन करना बहुत शुभ माना जाता है।
मेष - मेष राशि की महिलाएं लाल रंग के वस्त्र पहनें। इससे उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और इनका लाल रंग से काफी गहरा संबंध है।
वृषभ - इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का सीधा संबंध गुलाबी रंग से होता है। तो इस राशि की महिलाएं गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।
मिथुन - इस राशि के स्वामी ग्रह बुध होने के कारण इसका संबंध हरे रंग से है। तो इस राशि की महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनें।
कर्क - ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के महिलाएं सफेद रंग के वस्त्र पहने। सफेद की जगह आप मैरून या सिल्वर रंग के कपड़े भी पूजा के समय पहन सकते हैं।
सिंह - सिंह राशि के जातक पूजा के समय नीले रंग वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से पति-पत्नी का आपसी रिश्ता मजबूत होता है।
कन्या - इस राशि के लोगों के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करना काफी फलदायी साबित होगा। पीला रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
तुला - इस राशि की महिलाएं गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करेंगी तो दांपत्य जीवन में प्यार और विश्वास बना रहेगा।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि की महिलाएं लाल या केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर पूजा कर सकती हैं। इससे पति के साथ रिश्तों में मजबूती आती है।
धनु - धनु राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे तो यह उनके लिए शुभ होगा। पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।
मकर - मकर राशि के महिलाएं करवा चौथ के दिन मैरून रंग के कपड़े पहनकर पूजा करती हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कुंभ - कुंभ राशि की महिलाएं हल्के नीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो यह उनके लिए काफी शुभ होगा। ऐसा करने से उनके पति को करियर में सफलता प्राप्त होगी।
मीन - मीन राशि की महिलाएं पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। इससे पति के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे।
Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में किस दिन होगा मातृ नवमी का श्राद्ध, जानिए इसकी पूरी विधि और महत्व
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'