Kharmas 2023: इस दिन से शुरू होने जा रहा है खरमास, जानिए इस महीने से जुड़े खास नियम
यह महीना तब शुरू होता है, जब सूर्य, धनु राशि में गोचर करता है। इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से हो रही है। इसका समापन अगले साल जनवरी के मध्य 15 तारीख को होगा।
By Ekta Sharma
Edited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 02:54:24 PM (IST)
Updated Date: Fri, 01 Dec 2023 02:54:24 PM (IST)
kharmas starting dateHighLights
- खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
- इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से हो रही है।
- खरमास के दौरान भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए।
धर्म डेस्क, इंदौर। Kharmas 2023: हिंदू धर्म में खरमास के महीने को अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। यह महीना तब शुरू होता है, जब सूर्य, धनु राशि में गोचर करता है। इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से हो रही है। इसका समापन अगले साल जनवरी के मध्य 15 तारीख को होगा। खरमास के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
खरमास में करें ये काम
- सूर्य देव बृहस्पति की राशि में गोचर करेंगे, इसलिए इस महीने में भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की पूजा करने की परंपरा है।
- खरमास के दौरान भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए और 'ओम घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है, उन्हें अमावस्या के दिन घर पर ब्राह्मण भोज का आयोजन करना चाहिए और उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन कराकर वस्त्र दान करना चाहिए।
- खरमास के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है।
खरमास में न करें ये काम
- खरमास को शुभ काल नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
- खरमास में शादी नहीं की जानी चाहिए।
- इस महीने आपको नया घर खरीदने, कोई संपत्ति खरीदने या नया व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए।
- इस माह नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए।
- इस महीने में तामसिक भोजन या शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'