• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2023: इस साल हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें शारदीय नवरात्रि की सही तिथि

देवी भागवत पुराण में मां दुर्गा की सवारियो के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर साल मां दुर्गा किसी ना किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं। इन वाहन पर म...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 13 Sep 2023 04:28:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 04:28:41 PM (IST)
Shardiya Navratri 2023: इस साल हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें शारदीय नवरात्रि की सही तिथि
navratri 2023

HighLights

  1. 15 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि।
  2. हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा।
  3. बारिश और खेती के लिए शुभ संकेत।

Shardiya Navratri 2023 Date: हर साल नवरात्रि की बड़ी धूम रहती है। नवरात्रि को लेकर हर किसी में अलग सा उत्साह देखने को मिलता है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, रविवार से होने जा रही है। इसका समापन 23 अक्टूबर, सोमवार के दिन हो रहा है। वहीं, 24 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस बार मां दुर्गा शेर पर नहीं, बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी। देवी भागवत पुराण में मां दुर्गा की सवारियो के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर साल मां दुर्गा किसी ना किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं। इन वाहन पर मां दुर्गा का आगमन अलग-अलग संकेत देता है।

मां दुर्गा की सवारियों का अर्थ

देवी पुराण में एक श्लोक के जरिए मां दुर्गा की सवारियों के बारे में बताया गया है, जो कि इस प्रकार है।

शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता॥

इस श्लोक का अर्थ है कि जब नवरात्र सोमवार और रविवार से शुरू होते हैं, तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। वहीं, नवरात्रि मंगलवार और शनिवार से शुरू होती है, तो मां दुर्गा का वाहन घोड़ा माना जाता है। अगर नवरात्रि की शुरुआत, गुरुवार या शुक्रवार से होती है, तो मां दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं। बुधवार के दिन नवरात्रि शुरू होने पर मां दुर्गा नाव में सवार होकर आती हैं।


शारदीय नवरात्रि की सही तिथि

इस तरह इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आएंगी। देवी पुराण के अनुसार, यह शुभ संकेत माना जाता है। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आने का अर्थ है कि बारिश और खेती के लिए यह शुभ संकेत है। इस तरह चारों ओर हरियाली होगी। साथ ही अन्न का उत्पादन भी अच्छा होगा। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी।

Radha Ashtami 2023: कब है राधाष्टमी? नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'