• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janmashtami Muhurat 2024: कब है जन्माष्टमी... वृषभ राशि में विराजित रहेंगे चंद्रमा, जयंती योग का होगा निर्माण

Kab Hai Janmashtami: कुछ ही दिनों बाद जन्‍माष्‍टमी पर्व मनाया जाएगा। हिंदू मान्यता के अनुसार, धरती को अधर्म से मुक्ति दिलाने के लिए इस दिन भगवान विष्ण...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 20 Aug 2024 03:04:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Aug 2024 02:02:39 PM (IST)
Janmashtami Muhurat 2024: कब है जन्माष्टमी... वृषभ राशि में विराजित रहेंगे चंद्रमा, जयंती योग का होगा निर्माण
Kab Hai Janmashtami: जन्‍माष्‍टमी के दिन मंदिरों में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है।

HighLights

  1. सुबह 3: 40 बजे शुरू होगी अष्टमी तिथि
  2. 27 अगस्त को कर सकेंगे व्रत का पारण
  3. इस बार जयंती योग का भी होगा निर्माण

धर्म डेस्क (Janmashtami Date 2024) इंदौर। जन्‍माष्‍टमी में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में धरती पर अवतार लिया था। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। जबकि, उनका बचपन गोकुल और वृंदावन में बीता था।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भादो माह (भाद्रपद मास) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। मंदिरों में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है और रात 12 बजे श्रीकृष्‍ण जन्‍म के समय पर मंदिरों में विशेष आरती की जाती है। यहां आपको बताते हैं, इस बार जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।


naidunia_image

जन्माष्टमी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त - Janmashtami Subh Muhurat, Tithi 2024

हिंदू पंचांग की मानें तो इस बार 26 अगस्त (सोमवार) को मनाया जाएगा। सुबह 3 बजकर 40 मिनट से अष्टमी तिथि शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 अगस्त को सुबह 2 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। पूजा का शुभ समय मध्य रात्रि 12:02 से रात्रि 12:45 तक रहेगा। व्रत का पारण 27 अगस्त को सुबह 6:36 तक किया जा सकता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी पर चंद्रमा, वृषभ राशि में विराजित रहेंगे, जिससे जयंती योग का निर्माण होगा। इस योग में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

naidunia_image

जन्माष्टमी 2024 पर व्रत का महत्‍व

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत काफी शुभ फलदायी होता है। इससे 100 जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्रती को बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है और वह उत्तम योनि में जन्म लेता है।

इन नियमों का करें पालन

जन्‍माष्‍टमी व्रत करना शुभ फलदायी माना गया है। हालांकि, इस दिन कई नियमों का पालन जरूरी होता है।

  • जन्माष्टमी व्रत के दिन अन्न ग्रहण न करें।
  • व्रत का पारण अष्टमी तिथि के बाद करें।
  • वत में मन में कोई गलत विचार न लाएं।
  • मांस, मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।

नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'