
धर्म डेस्क, इंदौर। Lohri 2024 Wishes: लोहड़ी का त्योहार हर साल जनवरी में मनाया जाता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन लोग अपनी फसलों के लिए सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इसके लिए लोहड़ी की आग में मूंगफली और रेवड़ियां डालते हैं। इस दिन सभी अपने प्रियजनों को खास संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं, जिनके द्वारा आप लोहड़ी के दिन बधाई दे सकते हैं।

1. भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
अब सब इकट्ठे हो जाओ
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।
हैप्पी लोहड़ी
2. लोहड़ी की आग में दहन हो जाएं आपके सारे गम
खुशियों से भरा रहे आपका जीवन हरदम।
हैप्पी लोहड़ी
3. पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां।
4. ''लोहड़ी की अग्नि आपके जीवन को गर्मजोशी और आनंद से रोशन कर दे!
आपको 2024 में हंसी, प्यार और समृद्धि से भरी लोहड़ी की शुभकामनाएं''।
5. गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।
हैप्पी लोहड़ी
6. त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।
लोहड़ी की शुभकामनाएं।
7. हर दिन सजे नए सपनों से
जीवन आबाद हो अपनो से
लोहड़ी लेकर आएं सुख- समृद्धि की बहार
मुबारक हो आपको ये त्योहार
हैप्पी लोहड़ी
8. मीठे गुड़ में मिल गया तिल
उड़ी पतंग और खिल गया दिल
गले मिलो और नाचो गाओ
मनाओ लोहड़ी का त्योहार
लोहड़ी की शुभकामनाएं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'