Magh Purnima 2023: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन प्रयागराज की त्रिवेणी संगम में कल्पवास कर रहे लोगों का कल्पवास खत्म होता है। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा नदी में भगवान विष्णु स्वयं वास करते हैं। स्नान के बाद दान करना अक्षय पुण्य फल देता है। इसके साथ ही माघ पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण रहता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किए गए उपाय खूब फल देते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि करते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी की शाम शुरू होगी और 5 फरवरी की रात समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। इस माघ पूर्णिमा पर अश्लेषा नक्षत्र में चंद्रमा, गुरु और शनि तीनों ग्रह अपनी ही राशि में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही माघ पूर्णिमा पर बेहद शुभ रवि पुष्य योग बन रहा है। रविवार को पुष्य योग का बनना बेहद फलदायी है। माघ पूर्णिमा पर वाशी योग, आयुष्मान योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इन योगों में किए गए कार्य दोगुना फल देते हैं।
माघ पूर्णिमा उपाय
- रवि पुष्य योग में सोना खरीदें और फिर उसे मां लक्ष्मी की पूजा करके अर्पित करें। ऐसा करने से घर में बरकत होता है और तेजी से धन-दौलत बढ़ती है।
- रवि पुष्य योग में भगवान कृष्ण की पूजा करके उन्हें पीतांबर अर्पित करें। साथ ही बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे संतान सुख पाने के योग बनते हैं।
- माघ पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करें या नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। इसके बाद श्री सूक्त या फिर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। इससे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं।
Rahu Gochar 2023: राहु के गोचर से इन राशि वालों की खूब होगी कमाई
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Posted By: Ekta Sharma