• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivratri 2024: चार शुभ योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 04:34:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 04:34:25 PM (IST)
Mahashivratri 2024: चार शुभ योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, पूजा का मिलेगा दोगुना फल
Mahashivratri 2024

HighLights

  1. महाशिवरात्रि पर एक नहीं बल्कि चार शुभ संयोग बनने जा रहे हैं।
  2. इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
  3. चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mahashivratri 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि खास होती है। इस दिन का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही हमेशा घर में धन-धान्य भरा रहता है। इस साल महाशिवरात्रि पर एक नहीं बल्कि चार शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इसके कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 9 मार्च 2024 को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त : रात्रि 12:07 बजे से 12:56 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:38 से 10:41 तक।

शिव योग : 9 मार्च को सूर्योदय रात्रि 12:46 बजे तक।

सिद्ध योग : 9 मार्च को रात्रि 12:46 बजे से 08:32 बजे तक।

श्रवण नक्षत्र : सुबह 10:41 तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग

माना जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में इस शुभ समय शिवरात्रि मनाई जा रही है, जिसका दोगुना फल मिलेगा।

शिव योग

शिव योग में ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इस शुभ समय पर भोलेनाथ की पूजा करने उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में शुभ कार्य होने के भी योग बनते हैं।


सिद्ध योग

सिद्ध योग भगवान गणेश से जुड़ा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस मुहूर्त में किया गया कार्य घर में बरकत लाता है।

श्रवण नक्षत्र

श्रवण नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। श्रवण नक्षत्र में जो भी कार्य किया जाता है, उसका परिणाम शुभ ही होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति को हर सुख-सुविधा मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'