• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivratri 2024: दुर्लभ शिव योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, हर मनोकामना होगी पूरी

महाशिवरात्रि पर निशा काल 09:28 बजे से लेकर 12:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जा सकती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 03:03:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jan 2024 03:03:23 PM (IST)
Mahashivratri 2024: दुर्लभ शिव योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, हर मनोकामना होगी पूरी
Mahashivratri 2024

HighLights

  1. साल 2024 में महाशिवरात्रि पर दुर्लभ शिव योग बन रहा है।
  2. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होगा।
  3. महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mahashivratri 2024: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहितों के विवाह के योग बनते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2024 में महाशिवरात्रि पर दुर्लभ शिव योग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होगा। आइए जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात्रि 9:57 बजे पर आरंभ होगी और 9 मार्च को शाम 6:17 बजे पर समाप्त होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का समय प्रदोष काल में सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है। निशा काल 09:28 बजे से लेकर 12:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जा सकती है।


शिव योग

ज्योतिषियों के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर दुर्लभ शिव योग बनने जा रहा है। यह योग 8 मार्च को सुबह 4 बजकर 46 मिनट पर ब्रह्म बेला में शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर पूरे दिन शिव योग रहेगा। यह रात 12.46 बजे समाप्त होगा। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग सुबह 06:38 से 10:41 तक बन रहा है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा गर और वणिज करण योग भी बन रहे हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'