यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Durgashtami 2024: मनोकामना पूर्ति के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर करें लौंग से जुड़ा ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल
अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी पर ये उपाय जरूर अपनाएं। माना जाता है कि इससे घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 12 May 2024 04:30:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2024 04:30:31 PM (IST)
मासिक दुर्गाष्टमी कब है?HighLights
- इस बार दुर्गा अष्टमी का मासिक व्रत 15 मई को रखा जाने वाला है।
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन तुलसी के पास 9 दीपक जलाएं।
- मासिक दुर्गाष्टमी पूजा के दौरान मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Durgashtami 2024: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस बार दुर्गा अष्टमी का मासिक व्रत 15 मई को रखा जाने वाला है। अगर आप भी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी पर ये उपाय जरूर अपनाएं। माना जाता है कि इससे घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये उपाय
- बिजनेस में तरक्की पाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद मां दुर्गा के मंदिर जाएं और दीपक जलाकर आरती करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और बिजनेस में सफलता मिलती है।
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पूजा के दौरान मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है और जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पर मां दुर्गा को लौंग और फूल की माला चढ़ाएं। मान्यता के अनुसार इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
संकटों से छुटकारा पाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन तुलसी के पास 9 दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता है कि इस कार्य को करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'