धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Shivratri 2024: ज्योतिष शास्त्र में मासिक शिवरात्रि के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, उन्हें भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस साल यह व्रत 7 अप्रैल 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का पालन जरूर करें।
शिवरात्रि के मासिक व्रत का बहुत धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाए और उनके निमित्त व्रत रखा जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि बहुत ही शुभ दिन है, इस अवसर पर कई प्रकार के धार्मिक कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिन शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए यह व्रत करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'