• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohini Ekadashi 2024: 3 बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, खूब मिलेगी तरक्की

इस व्रत के प्रभाव से घर में बरकत बनी रहती है। इस साल यह एकादशी 19 मई 2024 को मनाई जाएगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 05 May 2024 04:29:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 May 2024 04:29:05 PM (IST)
Mohini Ekadashi 2024: 3 बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, खूब मिलेगी तरक्की
मोहिनी एकादशी पर होगा 3 शुभ योगों का निर्माण।

HighLights

  1. जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
  2. इस बार इस तिथि पर तीन बेहद शुभ योग बन रहे हैं।
  3. ये तीन योग अपने आप में शुभ और लाभकारी माने गए हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mohini Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

इतना ही नहीं, इस व्रत के प्रभाव से घर में बरकत बनी रहती है। इस साल यह एकादशी 19 मई 2024 को मनाई जाएगी। इस बार इस तिथि पर तीन बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा का दोगुना लाभ देंगे।


बन रहे हैं ये 3 शुभ योग

18 मई को शाम 7 बजकर 21 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक अमृत योग रहेगा। सिद्धि योग सुबह 12 बजकर 25 मिनट से शाम 18 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 08 मिनट तक साध्य योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये तीन योग अपने आप में शुभ और लाभकारी माने गए हैं।

मोहिनी एकादशी तिथि

मोहिनी एकादशी 18 मई 2024 को सुबह 11:23 बजे शुरू होगी। इसकी समाप्ति अगले दिन 19 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई 2024 को रखा जाएगा।

इन वैदिक मंत्रों का करें जाप

1. ॐ नारायणाय नम:

2. ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

3. ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'