• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nag Panchami 2024: कालसर्प और पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए नागपंचमी पर करें उपाय, पढ़ें शुभ मुहूर्त

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में नाग देवता भगवान भोलेनाथ के प्रिय माने जाते हैं। इस दिन विशेष...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 08 Aug 2024 09:19:48 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Aug 2024 07:59:38 AM (IST)
Nag Panchami 2024: कालसर्प और पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए नागपंचमी पर करें उपाय, पढ़ें शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को चंदन चढ़ाना बहुत शुभ होता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नाग पंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ जरूर करना चाहिए।
  2. इससे कालसर्प दोष या पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है।
  3. इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Nag Panchami 2024: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही हर सोमवार को व्रत रखते हैं।

इस महीने नाग पंचमी पर्व भी मनाया जाता है। यह दिन नाग देवता के साथ-साथ भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए बहुत खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में नाग पंचमी के दिन कुछ बेहद आसान और खास उपाय कर लिए जाएं, तो कई तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है।


naidunia_image

नागपंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 8 अगस्त की रात 12.36 बजे शुरू होगी और 10 अगस्त को सुबह 3.14 बजे समाप्त होगी। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 6.01 बजे से 8.37 बजे तक रहेगा। इस दौरान भोलेनाथ के साथ नाग देवता की भी पूजा की जा सकती है।

naidunia_image

नाग पंचमी उपाय

कालसर्प दोष से मिलेगा छुटकारा

कुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दोषों से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ जरूर करना चाहिए।

भगवान शिव को चढ़ाएं चंदन

कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को चंदन चढ़ाना बहुत शुभ होता है। भोलेनाथ को चंदन चढ़ाने के बाद खुद को चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही इस दिन सुबह और शाम दोनों समय घर में कपूर जलाएं और श्रीमद्भागवत पुराण और श्री हरिवंश पुराण का पाठ करें। ऐसा करने से पितृ दोष से राहत मिलती है।

naidunia_image

नाग-नागिन का जोड़ा

नाग पंचमी के दिन चांदी की धातु से बने नाग-नागिन का जोड़ा किसी मंदिर में दान करना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इससे धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।

नाग देवता को करें दूध अर्पित

नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने के साथ-साथ नाग देवता को भी दूध अर्पित करना चाहिए। नाग पंचमी के दिन सूर्य अस्त होते ही मिट्टी के दीये में गाय का दूध नाग देवता के नाम से घर के मंदिरों और कोनों में रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी संकटों से छुटकारा मिल जाता है।

naidunia_image

मिट्टी से बनाएं नागों का चित्र

नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर या मिट्टी से नागों का चित्र बनाएं। इसके बाद इन चित्रों की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इससे धन में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'