Nag Panchami 2025 पर जिंदा नाग की पूजें या मंदिर में जाकर लें आशीर्वाद? जानें सही तरीका
हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी( Nag Panchami 2025) को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विशेष महत्व है। चलिए, जानते हैं कि इस दिन नाग की पूजा कैसे करें।
Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 03:22:19 PM (IST)
Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 07:26:17 AM (IST)
नागपंचमी पर किस नाग की पूजा करनी चाहिएHighLights
- नागपंचमी के पावन अवसर पर लोग मंदिरों में नाग की पूजा करने जाते हैं।
- लेकिन सवाल है कि क्या जिंदा नाग पकड़ कर पूजा की जाती है।
- इस बात का कहीं उल्लेख नहीं है कि सिर्फ जिंदा नाग की पूजा होनी चाहिए।
धर्म डेस्क, इंदौर। नागपंचमी 2025(Nag Panchami 2025) का पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नागों की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और विष से जुड़ी सभी आशंकाएं दूर होती हैं।
कई लोग इस दिन जिंदा सांप की पूजा करते हैं, लेकिन शास्त्रों में जीवित नाग को पकड़कर उसकी पूजा करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप को नाग देवता नहीं दिखाई देते इस दिन तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप इसके लिए मंदिर जा सकते हैं।
आप क्या कर सकते हैं(how to celebrate Nag Panchami)
मंदिर जाकर नाग देवता की प्रतिमा या तस्वीर की पूजा करना सबसे सही और सुरक्षित तरीका माना गया है।आप दूध, जल, दूब, अक्षत, चंदन और फूल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि भगवान शिव को नागों का स्वामी कहा गया है।
![naidunia_image]()
क्या न करें:
- जीवित सांप को पकड़कर पूजा न करें।
- नाग को दूध पिलाने की कोशिश न करें, इससे सांप को नुकसान हो सकता है।
क्या करें:
- मंदिर में जाकर नाग देवता की प्रतिमा या तस्वीर की पूजा करें
- मंत्र जाप और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
अगर मंदिर जाना भी संभव नहीं है, तो आप आदिगुरु शंकराचार्य जी की तरफ से बताई गई नागों की मानस पूजा कर सकते हैं। इस तरह आपका पूजा करना सफल हो जाएगा।