• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narasimha Jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है नरसिंह जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

इस विशेष तिथि पर भगवान नरसिंह जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान नरसिंह की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 17 May 2024 03:04:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 May 2024 03:51:13 PM (IST)
Narasimha Jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है नरसिंह जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
नरसिंह जयंती तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

HighLights

  1. प्रहलाद को राक्षस हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए नरसिंह अवतार लिया था।
  2. नरसिंह जयंती पर शाम के समय भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है।
  3. भगवान को मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम चढ़ाएं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Narasimha Jayanti 2024: हर साल नरसिंह जयंती का त्योहार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। संसार के रचयिता भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को राक्षस हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए नरसिंह अवतार लिया था। इस विशेष तिथि पर भगवान नरसिंह जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान नरसिंह की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। भगवान नरसिंह श्री हरि के चौथे अवतार माने जाते हैं। आइए, जानते हैं नरसिंह जयंती की सही तिथि और महत्व।

नरसिंह जयंती तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 मई को शाम 5.40 बजे शुरू होगी और यह तिथि 22 मई को शाम 6.45 बजे समाप्त होगी। नरसिंह जयंती को दिन शाम के समय भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है। इस तरह यह त्योहार 21 मई 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का समय शाम 4.24 बजे से शाम 7.09 बजे के बीच होगा।


नरसिंह जयंती महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरसिंह जयंती पर भगवान नरसिंह की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन पर विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से एकादशी व्रत के समान शुभ फल मिलते हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। इस खास दिन पर पूजा करने से कई तरह के ग्रह दोष भी दूर होते हैं। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'