• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri 2023: गज पर समृद्धि लेकर आएंगी मां दुर्गा, नौ दिन होगी शक्ति की उपासना

Navratri 2023: आराधना: 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा शारदीय नवरात्र पर्व, मंदिरों में होंगे अनुष्ठान।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 12 Oct 2023 08:03:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Oct 2023 08:24:47 AM (IST)
Navratri 2023: गज पर समृद्धि लेकर आएंगी मां दुर्गा, नौ दिन होगी शक्ति की उपासना
नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर जारी है। फोटो- नईदुनिया

HighLights

  1. शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
  2. इस बार तिथियों की वृद्धि और क्षय की स्थित न बनने से पर्व पूरे नौ दिन मनाया जाएगा।
  3. पर्व की तैयारी मंदिरों में शुरू हो गई है। इस दौरान विभिन्न अनुष्ठान होंगे।

Navratri 2023: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस वर्ष मां दुर्गा हाथी (गज) पर समृद्धि लेकर आएंगी। इस बार तिथियों की वृद्धि और क्षय की स्थित न बनने से पर्व पूरे नौ दिन मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी मंदिरों में शुरू हो गई है। इस दौरान विभिन्न अनुष्ठान होंगे।

ज्योतिर्विद शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11.24 बजे से लगेगी। उदया तिथि के मान से नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। इस संबंध में बताया गया है कि नवरात्र का आरंभ जब रविवार और सोमवार से होता है तो माना जाता है कि माता का आगमन हाथी पर हो रहा है। हाथी समृद्धि का प्रतीक है।


ज्योतिर्विद पं. विनीत तिवारी का कहना है कि मंगलवार और शनिवार को पर्व की शुरुआत होने पर वाहन घोड़ा होता है। इसके चलते युद्ध की आशंका बनती है। बुधवार से शुरुआत होने पर वाहन नाव होती है, जो सर्वसिद्धि दायक है। गुरुवार और शुक्रवार को वाहन डोला बताया गया है। ऐसे में महामारी की आशंका बनती है और एक साथ कई लोगों को मृत्यु के संयोग बनते हैं। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

naidunia_image

माता मंदिरों में होंगे अनुष्ठान

- एरोड्रम रोड स्थित श्रीविद्याधाम में मां भगवती की विशेष आराधना होगी। ट्रस्टी पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे सहस्रचंडी महायज्ञ सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगा। महाआरती रात 8 बजे होगी। कन्या, सौभाग्यवती पूजन सहित कई अनुष्ठान होंगे।

- प्राचीन बिजासन माता मंदिर में नौ दिनी मेला लगेगा। प्रतिदिन शृंगार दर्शन और पूजन होगा। अन्नपूर्णा मंदिर में माता का चार समय मनोहारी शृंगार किया जाएगा।

- एमआर-10 स्थित दिव्य शक्तिपीठ पर माता की आराधना की तैयारी जा रही है। शक्तिपीठ प्रमुख दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 से रात 10.30 बजे तक गरबा होगा। दिन मां की आराधना होगी। विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

- काली मंदिर खजराना में प्रतिदिन शिव-शक्ति महायज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। माता का प्रतिदिन दुग्धाभिषेक होगा। पुजारी गुलशन अग्रवाल के अनुसार प्रतिदिन रात 8 बजे महाआरती होगी। अलग-अलग स्वरूप में शृंगार होगा।

नौ दिन मां के नौ स्वरूपों का पूजन

- 15 अक्टूबर रविवार: मां शैलपुत्री

- 16 अक्टूबर सोमवार: मां ब्रह्मचारिणी

- 17 अक्टूबर मंगलवार: मां चंद्रघंटा

- 18 अक्टूबर बुधवार: मां कूष्मांडा

- 19 अक्टूबर गुरुवार: मां स्कंदमाता

- 20 अक्टूबर शुक्रवार: मां कात्यायनी

- 21 अक्टूबर शनिवार: मां कालरात्रि

- 22 अक्टूबर रविवार: मां सिद्धिदात्री

- 23 अक्टूबर सोमवार: मां महागौरी