• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri Vrat rules: नवरात्रि में व्रत के समय भूलकर न खाएं ये चीजें, नहीं मिलेगा उपवास का फल

नवरात्रि उपवास के दौरान आप सिंघाड़े का आटा, कुट्टू, बाजरा, राजगिरा, मूंगफली, साबूदाना, मखाना, दूध, दही जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 27 Sep 2021 04:33:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Sep 2021 02:11:31 PM (IST)
Navratri Vrat rules: नवरात्रि में व्रत के समय भूलकर न खाएं ये चीजें, नहीं मिलेगा उपवास का फल

Navratri Vrat rules: देवी दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि जल्द ही शुरू होने वाली है। इन नौ दिनों में भक्त पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि को घटस्थापना या कलश स्थापना करने के बाद उपवास रखते हैं। हालांकि साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, लेकिन हिंदू महीने अश्विन में आने वाली शारदीय नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण है। यह उन हिंदू त्योहारों में से एक है जो पूरे देश में मनाया जाता है। उत्तर भारत में, लोग जागराता करके माता की भक्ति करते हैं तो पूर्व में दुर्गा भव्य तरीके से की जाती है। दक्षिण में लोग गोलू का आयोजन करते हैं, जबकि पश्चिम में लोग डांडिया और गरबा में भाग लेते हैं।

नवरात्रि की कई परंपराओं में व्रत का विशेष उल्लेख मिलता है। इस व्रत के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है। इस दौरान कई तरह की चीजें नहीं खानी चाहिए। यहां हम इसी बारे में बता रहे हैं।


नवरात्रि उपवास के दौरान न खाएं ये चीजें

नवरात्रि उपवास के दौरान लहसुन, प्याज, गेहूं, चावल, दाल, मांस, अंडे और मसाले जैसे हल्दी, धनिया, हिंग, गरम मसाला, सरसों और लौंग का सेलन नहीं करना चाहिए। इस दौरान सामान्य नमक के उपयोग से भी बचना चाहिए और इसके बजाय सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, सरसों के तेल या तिल के तेल जैसे गर्मी पैदा करने वाले तेलों से बचना चाहिए। भक्त इसके बजाय मूंगफली का तेल या घी का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, शराब और तंबाकू का सेवन सख्त वर्जित है।

नवरात्रि व्रत के समय क्या खाएं

व्रत के समय अपना खाना बनाने के लिए आप जीरा, काली मिर्च और सेंधा नमक जैसे मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सिंघाड़े का आटा, कुट्टू, बाजरा, राजगिरा, मूंगफली, साबूदाना, मखाना, दूध, दही जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। वहीं फल और सब्जियां में आप आलू, कच्चा केला, अरबी और सूखे मेवे का उपयोग कर सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।