• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले 5 माह तक कहिए 'बैंड बाजा बारात' को ना

पहले अधिक मास, उसके बाद चातुर्मास लगने से अगले पांच महीने बैंड-बाजे, बारात पर विराम लगेगा।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 07 Jun 2015 04:00:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2015 02:32:13 PM (IST)
अगले 5 माह तक कहिए 'बैंड बाजा बारात' को ना

पहले अधिक मास, उसके बाद चातुर्मास लगने से अगले पांच महीने बैंड बाजा बारात पर विराम लगेगा। शादियों के साथ ही उपनयन, गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होंगे।

ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस माह विवाह के अंतिम तीन मुहूर्त 10 से 12 जून तक हैं। इसके बाद सीधे 22 नवंबर देव उठनी ग्यारस से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

17 जून से 16 जुलाई तक अधिक मास रहेगा। इस माह में विवाह आदि मांगलिक कार्यों को निषेध माना गया है। 27 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास लगेगा।

पढ़ें: साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है झारखंडी शिवलिंग

इंदौर के ज्योतिर्विद् पंडित ओम वशिष्ठ ने बताते हैं कि अधिक मास और चातुर्मास होने से विवाह की शुरुआत देव उठनी ग्यारस पर 22 नवंबर से होगी।

नवंबर में 22, 23,26, 27 और दिसंबर में 2 से 8 के अलावा 11, 12 दिसंबर को विवाह के मुहूर्त हैं। काली मंदिर के श्यामजी बापू के अनुसार मलमास और अधिक मास में तीर्थ, स्नान, दान, व्रत, पूजन, यज्ञ, हवन और अनुष्ठान का विशेष महत्व है।

पढ़ें: जब हंस पड़े लक्ष्मण...!

14 जुलाई सुबह 6.25 बजे गुरु का सिंह राशि में प्रवेश होगा। एक मत यह भी है कि जब गुरु का सिंह राशि में प्रवेश होता है तो मालवा-निमाड़ में 13 महीने विवाह नहीं किए जाते।