Panchak 2023: 19 अप्रैल तक रहेगा ‘मृत्यु पंचक’, भूलकर भी न करें कोई शुभ कार्य
Panchak 2023 हिंदू पंचांग के मुताबिक मृत्यु पंचक काल 15 अप्रैल 2023, शनिवार से शुरू हुए हैं और इसे मृत्यु पंचक कहा जा रहा है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 16 Apr 2023 12:09:26 PM (IST)
Updated Date: Sun, 16 Apr 2023 12:09:26 PM (IST)

Panchak 2023। हिंदू धर्म में पंचक के समय को काफी अशुभ बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि पंचक में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। हिंदू ज्योतिष के मुताबिक पंचक की अवधि पांच दिन की होती है और इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करना अशुभ हो सकता है। वहीं हिंदू मान्यताओं के मुताबिक पंचक को मृत्यु पंचक भी कहा जाता है क्योंकि पंचक के दौरान हुई मौत परिवार-कुटुंब पर संकट लाती है। पंचक हर महीने लगते हैं और ये अलग-अलग तरह के होते हैं। अप्रैल माह में पंचक की अवधि 15 अप्रैल से पंचक शुरू गई है जो 19 अप्रैल तक रहेगी।
मृत्यु पंचक की अवधि
हिंदू पंचांग के मुताबिक मृत्यु पंचक काल 15 अप्रैल 2023, शनिवार से शुरू हुए हैं और इसे मृत्यु पंचक कहा जा रहा है। पंचांग के मुताबिक पंचक की अवधि यदि शनिवार से शुरू होती है तो इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। मृत्यु पंचक काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है। 15 अप्रैल की शाम 6:44 मिनट से शुरू हुए मृत्यु पंचक 19 अप्रैल की रात 11:53 मिनट पर समाप्त होंगे।
मृत्यु पंचक में न करें ये काम
- पंचक काल में ईंधन सामग्री न खरीदें। ईंधन इकट्ठा करना अशुभ होता है।
- पंचक काल में शव जलाना शुभ नहीं माना गया है। पंचक में मृत्यु होने पर व्यक्ति अपने साथ 4 और लोगों की मौत का जिम्मेदार बनता है। पंचक में मृत्यु होने पर शव के साथ 4 नारियल भी अंतिम संस्कार के लिए रखे जाते हैं
- पंचक काल में पलंग या चारपाई बनवाना भी अशुभ होता है।
- पंचक काल में घर की छत डलवाना अशुभ होता है। ऐसा करने से अशुभ फल मिलता है।
- पंचक काल में दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना भी शुभ नहीं माना जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'