पितृ पक्ष 2025
रविवार, 07 सितंबर से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025 Date) की शुरुआत होगी, जो 21 सितंबर 2025 को सर्व पितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। यह अवधि पितरों की स्मृति में श्राद्ध और तर्पण के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 06:57:04 PM (IST)
Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 07:25:09 PM (IST)
पितृ पक्ष।वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 07 सितंबर 2025 को देर रात 01:41 बजे प्रारंभ होगी और उसी दिन रात 11:38 बजे समाप्त होगी। ऐसे में रविवार, 07 सितंबर से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025 Date) की शुरुआत होगी, जो 21 सितंबर 2025 को सर्व पितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। यह अवधि पितरों की स्मृति में श्राद्ध और तर्पण के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
श्राद्ध के नियम और परंपराएं
सही तिथि: पितरों का श्राद्ध उनकी मृत्यु तिथि पर किया जाता है। यदि तिथि ज्ञात न हो, तो सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध करना उत्तम है।
ब्राह्मण भोजन: श्राद्ध के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान-दक्षिणा देना पितरों की आत्मा को शांति देने वाला माना जाता है।
तर्पण: प्रतिदिन जल, तिल और कुशा से पितरों का तर्पण करें। तर्पण करते समय उनका नाम लेकर जल अर्पित करना जरूरी है।