• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2024 Thali Decoration: रक्षाबंधन की थाली सजा रही हैं… तो इन चीजों को करें शामिल, जरूर रखें नारियल

हिंदू धर्म में हर एक त्योहार को बेहद ही खास और धूमधाम तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। इन्हीं में से एक रक्षाबंधन माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 12 Aug 2024 03:15:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 03:39:49 PM (IST)
Raksha Bandhan 2024 Thali Decoration: रक्षाबंधन की थाली सजा रही हैं… तो इन चीजों को करें शामिल, जरूर रखें नारियल
इस बार रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. राखी की थाली बेहद शुभ मानी जाती है।
  2. बहनें इस थाली को बड़े प्यार से सजाती हैं।
  3. इस थाली में क्या रखें, इसकी लिस्ट बना लें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Raksha Bandhan 2024 Thali Decoration: हर साल रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस बार रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा के कारण राखी इस दिन दोपहर 1.30 के बाद ही बांधी जा सकेगी।

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उसके मंगल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं और कुछ न कुछ उपहार भी देते हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले थाली सजाई जाती है। इस थाली में क्या-क्या रखा जाना चाहिए, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


naidunia_image

रक्षाबंधन की थाली कैसे सजाएं?

बहनें रक्षाबंधन की थाली सजाती हैं, जिसमें राखी बांधने के लिए आवश्यक सभी सामान होते हैं। अक्सर बहनें राखी की थाली में जरूरी सामान रखना भूल जाती हैं और बाद में राखी बांधते समय उनकी जरूरत महसूस होती है। इसलिए राखी की थाली पहले से ही सजा लेना चाहिए और सभी जरूरी सामान थाली में रख लेना चाहिए।

naidunia_image

कुमकुम

रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधते समय बहन भाई के माथे पर तिलक लगाती है। हिंदू धर्म के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य में तिलक लगाना जरूरी होता है। इसलिए रक्षाबंधन की थाली में कुमकुम या रोली जरूर रखें, ताकि आप उससे भाई को तिलक कर सकें।

अक्षत

अक्षत का अर्थ है कच्चा सफेद चावल। अक्षत को शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा में अक्षत अवश्य शामिल करना चाहिए। तिलक के बाद भाई के माथे पर अक्षत लगाया जाता है। थाली में चावल के कुछ दाने या अक्षत रखें।

naidunia_image

राखी

राखी के बिना रक्षाबंधन अधूरा है। राखी एक प्रकार का रक्षा सूत्र है, जो रंगीन धागों से बना होता है। यह रक्षा सूत्र न केवल भाई की कलाई की शोभा बढ़ाता है, बल्कि उसकी सुरक्षा का प्रतीक भी है। थाली में लाल, पीले और नारंगी रंग की शुभ चिन्ह वाली राखी रखें।

दीपक

रक्षाबंधन की थाली पूजा की थाली के समान होती है। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारी जाती है और उसे नुकसान से बचाने के लिए प्रार्थना की जाती है। राखी की थाली में तेल या घी का दीपक जरूर रखें।

naidunia_image

नारियल

पूजा में नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। कुछ जगहों पर रक्षाबंधन के मौके पर बहन भाई को नारियल देती हैं। इस फल को देवी लक्ष्मी का फल माना जाता है। बहन भाई को नारियल देकर उसकी उन्नति की कामना करती हैं। थाली में नारियल भी रखें।

मिठाई

राखी बांधने के बाद भाई-बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। मिठाइयां उनके रिश्ते में मिठास लाती हैं। इसलिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें मिठाई भी रखनी चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'