• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2023 Upay: रक्षाबंधन के दिन बहनें जरूर करें ये उपाय, भाई को मिलेगी दोगुनी तरक्की

इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां विशेष रहने वाली है। इस दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत शुभ फल प्राप्त होते हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 26 Aug 2023 02:15:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Aug 2023 02:15:51 PM (IST)
Raksha Bandhan 2023 Upay: रक्षाबंधन के दिन बहनें जरूर करें ये उपाय, भाई को मिलेगी दोगुनी तरक्की
rakshabandhan upay 2023

HighLights

  1. 30 अगस्त को भद्रा का साया होने के कारण इस दिन राखी बांधना शुभ नहीं है।
  2. इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां विशेष होगी।
  3. रक्षाबंधन के दिन बहन पहले भगवान गणेश जी को राखी बांधे।

Raksha Bandhan 2023 Upay: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 2 दिन मनाया जाने वाला है। 30 और 31 अगस्त को राखी मनेगी। 30 अगस्त को भद्रा का साया होने के कारण इस दिन राखी बांधना शुभ नहीं है। बेहतर होगा कि 31 अगस्त की सुबह जल्दी राखी का पर्व मनाया जाए। इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां विशेष रहने वाली है। इस दिन यदि कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो बहुत शुभ फल प्राप्त होते हैं। भाई की तरक्की और आर्थिक स्थिति के लिए रक्षाबंधन पर बहनों को कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इससे भाई-बहन के रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

सबसे पहले भगवान को बांधें राखी

भाई-बहन के बीच यदि कोई अनबन चल रही हो, तो रक्षाबंधन के दिन बहन पहले भगवान गणेश जी को राखी बांधे और फिर अपने भाई को राखी बांधे। इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ता है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।


आर्थिक स्थिति में बदलाव के लिए

भाई की आर्थिक स्थिति में उन्नति के लिए रक्षाबंधन के दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए बहन एक गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और चांदी का सिक्का रखकर भाई को दे दे। इसके बाद भाई इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय को करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

सुख-समृद्धि पाने के लिए

रक्षाबंधन के दिन गरीबों को भोजन कराएं। इस दिन गाय को हरी घास खिलाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन में आनंद बढ़ता है।

समस्याएं दूर करने के लिए

यदि भाई-बहन की तरक्की में बाधाएं आ रही हैं, तो रक्षाबंधन के दिन पंचमेवा खीर का उपाय करना चाहिए। इसके लिए पहले मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और फिर कन्याओं को पंचमेवा की खीर बांटें। ये उपाय करियर में आ रही बाधाओं को दूर करता है।

Dream Astrology: सपने में बाल गोपाल दिखे तो मिलते हैं ये संकेत, इस बात की ओर होता है इशारा

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'