• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2024: भाई की किस कलाई पर बांधें राखी, शास्त्रों में बताया गया है महत्व

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के अटूट बंधन का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर इस साल भद्रा लग रही है। सावन पूर्णिमा पर सुबह के समय राखी नहीं बांध पाए...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 09:03:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Aug 2024 09:16:40 AM (IST)
Raksha Bandhan 2024: भाई की किस कलाई पर बांधें राखी, शास्त्रों में बताया गया है महत्व
दाहिने हाथ से किया गया दान और धर्म भगवान स्वीकार करते हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. इस साल रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
  2. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।
  3. सनातन परंपरा में इस पर्व को बहुत खास माना जाता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Raksha Bandhan 2024: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही उसके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वादा करते हैं।

इस दिन बहनों को उपहार देने की भी परंपरा है। इस बार भी भद्रा लगने का कारण रक्षाबंधन का त्योहार दोपहर के समय मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाने वाला है। आइए, जानते हैं कि भाई के हाथ की किस कलाई पर राखी बांधना चाहिए।


naidunia_image

भाई की इस कलाई पर बांधें राखी

राखी बांधते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, दाहिना हाथ या जिसे हम सीधा हाथ कहते हैं, वर्तमान जीवन के कर्मों का हाथ माना जाता है।

दाहिने हाथ से धार्मिक कार्य

मान्यताओं के अनुसार, दाहिने हाथ से किया गया दान और धर्म भगवान स्वीकार करते हैं। यही कारण है कि धार्मिक कार्यों के बाद बांधा जाने वाला कलावा भी दाहिने हाथ पर बांधा जाता है। इसी तरह रक्षाबंधन के दिन दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ होता है।

naidunia_image

वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभकारी

दाहिने हाथ पर राखी बांधने से न केवल धार्मिक लाभ होता है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रक्षा सूत्र बांधने से शरीर कई प्रकार की बीमारियों से मुक्त हो जाता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि शरीर के कई प्रमुख अंगों तक पहुंचने वाली नसें कलाई से होकर गुजरती हैं। ऐसे में इस स्थान पर रक्षा सूत्र बांधने से व्यक्ति रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों से दूर रहता है।

naidunia_image

रक्षा सूत्र का महत्व

  • सनातन परंपरा में इस पर्व को बहुत खास माना जाता है।
  • रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के अटूट बंधन का प्रतीक है।
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन देवी लक्ष्मी ने दैत्यराज बलि को राखी बांधकर अपना भाई बनाया था।
  • इस दिन बहनें अपने भाइयों की आरती उतारती हैं और प्यार के प्रतीक के रूप में राखी या रक्षा सूत्र बांधती हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'