• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर पूरी विधि के साथ बांधें भाई को राखी, जानें क्या है सही तरीका

इस बार रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से दोपहर 01.32 बजे तक राखी नहीं बांध पाएंगे। इस दौरान भद्रा रहेगी। बहनों को रक्षाबंधन के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 09 Aug 2024 02:20:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Aug 2024 02:20:42 PM (IST)
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर पूरी विधि के साथ बांधें भाई को राखी, जानें क्या है सही तरीका
राखी बांधने से पहले भाई-बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा।
  2. थाली में राखी के साथ रोली चावल, दीया, मिठाई भी रखें।
  3. बहनों को भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाने वाला है। इसके साथ ही इस दिन भद्रा का साया भी है। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन किस विधि से भाई को राखी बांधना चाहिए, हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।


naidunia_image

रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त, सोमवार को रात 03:04 बजे प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 19 अगस्त को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी। रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है।

naidunia_image

इस साल रक्षाबंधन के दौरान 19 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 2.07 बजे से रात 8.20 बजे तक रहेगा। वहीं, शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ रहेगा।

naidunia_image

राखी बांधने का सही तरीका

  • रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद भगवान के सामने दीपक जलाएं और राखी की थाली सजाएं।
  • थाली में राखी के साथ रोली चावल, दीया और मिठाई भी रखें।
  • राखी बांधने से पहले भाई-बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए।
  • सभी राखियों को एक थाली में रखकर पूजा करनी है।
  • फिर भाइयों को तिलक लगाना चाहिए और फिर राखी बांधें।
  • बहनों को अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
  • इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं और उसकी आरती उतारें।
  • राखी बांधने के बाद सभी भाई अपनी बहनों को आशीर्वाद और उपहार दें।
  • राखी बांधते समय बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं।
  • राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

येन बद्धो बली राजा दान वेन्द्रः। महाबाला।।

तेन त्वामनु बाघनामि रक्षो मा चल मा चलः।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'