• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में 14 स्वर्ण कपाट का काम पूरा, तस्वीरों में देखें मंदिर की भव्यता

Ram Mandir Pran Pratishtha मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली आदि प्रदेशों के पुरुष व महिलाएं कार्यकर्ता इस काम में आगे आए हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 07:37:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 11:28:41 AM (IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में 14 स्वर्ण कपाट का काम पूरा, तस्वीरों में देखें मंदिर की भव्यता
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को संपन्न कराने के लिए वालंटियर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

HighLights

  1. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर 14 में से 11 स्वर्ण मंडित कपाट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है।
  2. कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी से पहले मंगलवार तक बाकी शेष कपाट भी लगा दिए जाएंगे।
  3. परिसर के समतलीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, अयोध्या। तीर्थनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का काम तेजी से चल रहा है। आज से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधिवत पूजा का काम शुरू हो जाएगा। यह 9.30 बजे पूजन पद्धति का काम शुरू होगा, जो करीब 5 घंटे तक चलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले प्रायश्चित पूजा की शुरुआत होगी। इस पूजन विधि में शारीरिक, आंतरिक और मानसिक तरीके का प्रायश्चित किया जाता है। यजमान को 10 विधि से स्नान कराया जाता है।

भगवान श्री रामलला सरकार के गर्भगृह में स्वर्ण मंडित द्वार की स्थापना के साथ ही भूतल पर सभी 14 स्वर्ण मंडित द्वारों की स्थापना का कार्य संपन्न हुआ।

With the installation of Golden Doors in the Garbhgriha of Bhagwan Shri Ramlalla Sarkar, installation work of all golden doors on… pic.twitter.com/GYhPDBnXYI

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 15, 2024

मंदिर में 14 स्वर्ण कपाट का काम पूरा


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर 14 स्वर्ण मंडित कपाट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी से पहले परिसर के समतलीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस इलाके में सड़क निर्माण का कार्य भी अंतिम दौर में चल रहा है।

वालंटियर की संख्या 500 के पार

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को संपन्न कराने के लिए वालंटियर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक यह संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली आदि प्रदेशों के पुरुष व महिलाएं कार्यकर्ता इस काम में आगे आए हैं। इन सभी को आवास, भोजन, आवागमन के प्रबंधन में लगाया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे केजरीवाल

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के निमंत्रण पत्र को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी अब सामने आने लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के रामघाट स्थित संपर्क, संवाद कार्यालय से अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव ने संपर्क कर दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए आवास व्यवस्था के बारे में पूछा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष के रूप में समारोह में शामिल होंगे।