धर्म डेस्क, इंदौर। Sakat Chauth 2024: सकट चौथ का व्रत ज्यादातर उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और बच्चों की खुशहाली के लिए करती हैं। सकट चौथ के दिन इस व्रत को केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। सकट चौथ पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। यदि आप सच्ची श्रद्धा से बप्पा की विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाते हैं।
पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी 2024 को सुबह 06:10 बजे शुरू होगी और अगले दिन 30 जनवरी 2024 को सुबह 08:54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। सकट चौथ के दिन सर्वोत्तम अमृत योग सुबह 07:11 बजे से सुबह 08:32 बजे तक रहेगा और शुभ योग सुबह 09.43 बजे से 11.14 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 4.37 से शाम 7.37 बजे तक रहेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'